आपदाउत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

ग्वाड़ गांव में मलवे में दबे 5 लोग अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी

Please click to share News

खबर को सुनें

उपजिलाधिकारी धनोल्टी की अगुवाई में टीम ने लगभग 26 किमी पैदल चलकर राहत एवं खोज बचाव कार्य किया

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के मार्गदर्शन में आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत धोलागिरी के ग्वाड़ गांव में राहत एवं खोज बचाव कार्य हेतु गठित टीम द्वारा आज उपजिलाधिकारी धनोल्टी के अगुवाई में लगभग 26 किमी पैदल चलकर राहत एवं खोज बचाव कार्य किया गया।

बता दें कि 19 एवं 20 अगस्त, 2022 की अतिवृष्टि से ग्वाड़ गांव में 02 अवासीय भवन पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गए थे जिससे 07 लोग मलवे में दब गए, जिनमें से 02 लोगो के शव बरामद हो गए थे। जबकि 05 अभी भी लापता हैं।

आज एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रसाशन की टीम द्वारा ग्वाड़ गांव में राहत एवं खोज बचाव कार्य किया गया। टीम द्वारा आपदा से हुए नुकसान का भी जायजा लिया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम को मलवे में दबे लोगो के मिलने तक सर्च ऑपरेशन जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
राहत वितरण टीम द्वारा सीतापुर में राजेन्द्र सिंह एवं उनकी पत्नी की आपदा में मृत्यु होने पर उनके आश्रित पुत्री एवं पुत्र अंशिका एवं सिद्धार्थ की 04-04 लाख धनराशि के चेक दिए गए। इसके साथ ही पूर्ण क्षतिग्रस्त भवन के राहत राशि के चेक भी दिए गए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान, पटवारी नरेश उनियाल, गिरीश भट्ट सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!