टिहरी विधायक ने CM से मांगे 10 बड़े विकास कार्य, मेडिकल कॉलेज से लेकर OBC दर्जा तक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 10 फरवरी 2026: उत्तराखंड विधानसभा की नई टिहरी सीट से विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के लिए 10 प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की मांग की है।

उन्होंने सीएम को याद दिलाया कि ये प्रस्ताव पहले भी भेजे जा चुके हैं और अब इन्हें शीघ्र स्वीकृत करने की अपील की।पत्र में शामिल प्रमुख मांगों में नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय को परिसरीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने, टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को IIT में तब्दील करना, रानीचौरी वानिकी एवं उद्यानिकी परिसर को स्वतंत्र विश्वविद्यालय बनाना, बादशाहीथौल के हेमवंती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय को पूर्ण विश्वविद्यालय का स्वरूप देने, सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज को PG कॉलेज में अपग्रेड करना, नई टिहरी बौराड़ी स्टेडियम को विश्वस्तरीय बनाने , टिहरी विधानसभा क्षेत्र में 200 किमी नई सड़कों की स्वीकृति, नई टिहरी शहर के लिए रीह से शुद्ध पेयजल योजना बनाने और टिहरी निवासियों को प्रतापनगर, उत्तरकाशी की तरह OBC घोषित करना शामिल है। विधायक ने पत्र में कहा, “इन कार्यों से क्षेत्र का समग्र विकास होगा।”

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!