सीडीओ मनीष कुमार ने ली 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार द्वारा विकास भवन सभागार नई टिहरी में 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली गई।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टास्क फोर्स के सभी अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के धरातलीय निरीक्षण करते हुए मासिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निरीक्षण सूची सहित विस्तृत रिपोर्ट जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय टिहरी गढ़वाल को प्रत्येक माह की 3 तारीख तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भण्डारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बबीता शाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!