राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बिडाकोट में होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अक्टूबर, 2022।

डा0 जे0एल0 फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ दीपा तिलारा बिष्ट के निर्देशानुसार राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल द्वारा राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बिडाकोट में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ रक्षा रतूड़ी, भेषजिक अरुण भट्ट, आशीष  एवं राहुल  द्वारा राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बिडाकोट टिहरी गढ़वाल में अध्ययन रत  छात्र-छात्राओं सहित 20 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण  किया गया एवं नि:शुल्क होम्योपैथिक औषधियों  का  वितरण  किया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य स्टाफ द्वारा सहयोग दिया गया ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!