विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । भारत सरकार के वित मंत्रालय के दिशा निर्देशो के क्रम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस लीड बैंक कार्यालय/ भारतीय स्टेट बैंक, नई टिहरी के संयुक्त तत्वाधान मे आरसेटटी कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर चित्रो के माध्यम से प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ लीड बैंक अधिकारी कपील मारवाह द्धारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कपील मारवाह द्वारा आगन्तुकों को विभाजन से सम्बंधित चित्रों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
उहोंने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारत का विभाजन अभूतपूर्व मानव विस्थापन और मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें लाखों लोग अजनबियों के बीच एकदम विपरीत वातावरण में नया आशियाना तलाश रहे थे। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निणर्य भारत सरकार द्घारा लिया गया है।
कार्यक्रम में बैंक कर्मियों सहित आमजन मानस उपस्थित थे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!