प्रेम चन्द अग्रवाल ने टिहरी/नरेंद्र नगर तो सुबोध उनियाल व तीरथ सिंह रावत ने तपोवन में आयोजित तिरंगा अभियान में किया प्रतिभाग

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी/नरेंद्र नगर/तपोवन। प्रदेश के मा० मंत्री, वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्गठन एवं प्रभारी मंत्री, जनपद टिहरी गढ़वाल प्रेम चन्द अग्रवाल हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु नगर पालिका परिषद, नरेन्द्र नगर तथा नगर पालिका परिषद, चम्बा पहुंचे। वहीं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नगर पंचायत तपोवन में शिरकत की।

* नगर पंचायत तपोवन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिंरगा यात्रा का शुभारम्भ माननीय वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल एवं माननीय सांसद श्री तीरथ सिंह रावत द्वारा किया गया। जिसमें समस्त नगर क्षेत्र की सम्मानित जनता द्वारा एवं इंटर कॉलेज तपोवन के छात्र छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से यात्रा निकाली गई।*


हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में थाना नरेन्द्रनगर से तहसील भवन तक तिरंगे के साथ रैली निकाली गयी। वहीं चम्बा में नई टिहरी रोड़ से मसूरी रोड़ मसीह अस्पताल तक तिरंगा के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चम्बा चौरह पर स्थित श्रीदेव सुमन की तथा वीसी गबर सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया वहीं मसूरी रोड़ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान भी गाया गया, तथा चम्बा मे आने-जाने वाले पर्यटकों को प्रभारी मंत्री द्घारा राष्ट्रध्वज भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विनोद रतूड़ी, ब्लाक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, नगर पालिकाध्यक्ष चम्बा सुमना रमोला, संजय नेगी, खेम सिंह चौहान, अतर सिंह तोमर, सुशील बहुगुणा, एसडीएम अपूर्वा सिंह, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ईओ नगर पालिए चम्बा शिव कुमार सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!