Ad image

शंकराचार्य स्वरूपानंद का 99 साल की उम्र में मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में निधन

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

भारत। द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को निधन हो गया। वे 99 साल के थे। उन्होंने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आखिरी सांस ली।

आध्यात्मिक जगत के सूर्य अनंत श्री विभूषित शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के निधन से सनातन धर्म ने एक महान संरक्षक खो दिया है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था।

बता दें कि जगद्गुरु शंकराचार्य का 99वां जन्मदिन हरियाली तीज के दिन मनाया गया था। आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ जैसे कई बड़े सियासी दिग्गजों ने शिरकत की थी।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!