विविध न्यूज़

भाजपा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का बड़े स्तर पर दुरुपयोग कर रही है- जितेंद्र मारू

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के टिहरी जनपद के आईटी प्रभारी जितेंद्र मारू का आज बृहस्पतिवार को टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। 

जिला कांग्रेस कार्यालय में आईटी प्रभारी जितेंद्र मारू ने कहा की हिंदुस्तान में संचार क्रांति राजीव गांधी जी की देन है और जब राजीव जी हिंदुस्तान में संचार क्रांति लाये थे तब भाजपा के लोगों ने उनका सबसे ज्यादा विरोध किया था और आज वही भाजपा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का बहुत बड़े स्तर पर दुरुपयोग कर रहे हैं। साथ ही देश को गुमराह करने व देश के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने का काम कर रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हमारे आई टी सेल के नौजवानों को बहुत मुस्तैदी में रहना होगा। कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों वर्षो के इतिहास को और पार्टी की रीति और नीति को पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा भाजपा आईटी सेल देश के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर आज के नए नौजवानों के सामने परोस कर रख रहा है और नौजवान उन पर विश्वास कर रहे हैं जो कि  भविष्य के हिंदुस्तान के लिए खतरा है।

उपरोक्त कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ,चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरारीलाल खंडवाल ,आईटी के जिलाध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष प्रियंका उनियाल, प्रताप नगर के मनीष कुकरेती , उपाध्यक्ष रणवीर नौटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष नथीलाल, दीपक चमोली, अमित चमोली,आदि लोग उपस्थित थे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!