गजा में 16 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 जनवरी । चम्बा विकास खंड के अंतर्गत नगर पंचायत गजा के बारातघर में आगामी 16 जनवरी 2023 को आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बेरनी में कार्यरत डा. भास्कर आनन्द ने बताया कि 16 जनवरी को बारातघर गजा में संयुक्त निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पोखरी के डा. साकेत गुप्ता तथा राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल ओडाडा के कार्यरत डा. शैलेन्द्र उनियाल स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित करेंगे,।उक्त शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती के द्वारा किया जाना है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!