Ad image

राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा मे नई पीटीए कार्यकारिणी का हुआ गठन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 जनवरी। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे दिनांक 6 जनवरी 2023 को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल के संरक्षत्व मे संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो० अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालय के सफल संचालन, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए, छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दिलाने एवं शिक्षक तथा अभिभावको के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए प्रत्येक शैक्षणिक सत्र मे पीटीआई का गठन किया जाता है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ० विजय राज उनियाल द्वारा सभी अभिभावको का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ० प्रमोद रावत ने पीटीए बैठक के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी।

कार्यक्रम मे सर्वसम्मति से श्री प्रेम सिंह सजवाण को अध्यक्ष, श्रीमती कांता देवी को उपाध्यक्ष, डॉ० विजय राज उनियाल को सचिव, श्री मुकेश सिंह को सहसचिव, श्रीमती ऐला देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी समिति के सदस्य हेतु श्रीमती सुरमा देवी तथा श्रीमती मंजू देवी का चयन भी सर्व समिति से हुआ।

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उप सचिव, कोषाध्यक्ष तथा समिति के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये तथा आश्वासन दिया कि महाविद्यालय के विकास मे पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही साथ विद्यार्थियो के समस्याओ का हल भी निकाला जाएगा। डॉ० आराधना बंधानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम मे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी गण, अभिभावक, पूर्व पीटीए अध्यक्ष श्री विजयपाल सिंह नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री गजेंद्र नेगी एवं श्री जसपाल सिंह भंडारी तथा वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष कु० शीतल नेगी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!