Ad image

विद्यालयों में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रवेशोत्सव

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अप्रैल 2023। राजकीय विद्यालय मेरा गौरव के उद्घघोष को जन जन का भाव बनाने के दृष्टिगत आज दिनांक 11 अप्रैल 2023 को ब्लाक चम्बा जनपद टिहरी गढवाल के राजकीय विद्यालयों में राज्य सरकार की मनसा के अनुरूप प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया ।
प्रवेशोत्सव के अवसर पर सेवित क्षेत्र में शिक्षकों द्वारा घर घर सर्वेक्षण के दौरान स्कूल प्रवेश के योग्य बच्चों का चिन्हीकरण कर अभिभावकों के सहयोग से उन्हें विद्यालयों में प्रवेश कराया गया ।
प्रवेशोत्सव के अवसर पर समस्त राजकीय विद्यालयों द्वारा नव प्रवेशी छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया ।
विद्यालयों द्वारा आयोजित उत्सव के अवसर पर community moblization के अन्तर्गत माननीय जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों व समाजसेवियों को भी उत्सवों में आमंत्रित किया गया । ब्लाक मुख्यालय पर एस सी आर टी की संयुक्त निदेशक महोदया एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय चम्बा द्वारा प्रवेशोत्सव के साथ निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य की बैठक का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केन्द्र रहीं ।
छात्राओं द्वारा विद्यालयों मे भोजन माताओं द्वारा तैयार विशेष भोज का आनंद भी बच्चों द्वारा लिया गया ।
नव प्रवेशी बच्चों के विद्यालय में आने की खुशी उनके मुखमंडल पर स्पष्ट दिखाई दे रही थी ।
राजकीय विद्यालयों में हुए नामांकन प्रवेशोत्सव की सफलता व अभिभावकों के विश्वास का द्योतक है विद्यालयों द्वारा नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को इस अवसर पर लेखन सामग्री भी वितरित की गई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!