जिलाधिकारी ने चोपड़ि‌याली में गेहूँ फसल की क्रॉप कटिंग प्रयोग का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 मई, 2023। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज ग्राम बिडकोट, राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र चोपड़ि‌याली में गेहूँ फसल की क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया गया। रैण्डम आधार पर चयनित प्रथम खेत संख्या 520 में 30 वर्ग मीटर प्लाट में गेहूं की बालियों का तोल 17.530 kg व द्वितीय खेत संख्या 590 15.850 kg उपज प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत क्रॉप कटिंग प्रयोग से उपज का आंकलन तैयार किया जाता है।

इस मौके उपजिलाधिकारी टिहरी अपूर्वा सिंह, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल, सहायक भूलेखाधिकारी गिरीशचन्द्र पोखरियाल, अपर सांख्यिकी अधिकारी विपिन रतूड़ी, राजस्व निरीक्षक चम्बा ओमप्रकाश नौटियाल, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!