Ad image

नशे के खिलाफ किया जागरूक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 मई 2023। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी के पास स्थित ग्राम जाजल में दिनांक 11 मई को एक मेले का आयोजन हुआ । यह मेला स्थानीय स्तर पर वर्षों से चलता आ रहा है । मेले में काफी तादाद में भीड़ जमा थी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 ए 0 के 0सिंह जी के निर्देशानुसार महाविद्यालय के एंट्री ड्रग्स सेल के नोडल अधिकारी डॉ0 देशराज सिंह द्वारा छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को साथ लेकर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड को लेकर पुलिस प्रशासन की मदद से एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मेले में जमा लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा अन्य नशों से भी लोगो को दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। रैली का आयोजन एंटी ड्रग सेल के डॉ0 देशराज सिंह द्वारा किया गया।

रैली में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर निरंजना शर्मा ,डॉ अनुराधा राणा ,श्री बलवंत सिंह जी, डॉ आरती अरोड़ा ,डॉ प्रियंका घड़ियाल ,आशीष ,हितेश, आरती,श्री कृष्णा ,दिव्या ,सिमरन, रितिका, काजल आदि छात्राएं भी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!