निबंध तथा पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 मई 2023। शहीद हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अग्रोडा टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य विनोद प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा संयोजक विभागीय परिषद स्नातक प्रथम एवम द्वितीय सेमेस्टर श्रीमती सीमा के दिशा निर्देश में विभागीय परिषद स्नातक प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता शीर्षक ‘शिक्षा के क्षेत्र में मोबाइल उपयोग के लाभ एवं हानि’ तथा पोस्टर प्रतियोगिता शीर्षक ‘जी-20 के संदर्भ में विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2023’ में विषय प्रतियोगिताका आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती सीमा ने बताया कि निबंध तथा पोस्टर प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के कला तथा विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत बीए तथा बीएससी प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा सक्रिय प्रतिभा किया गया विभागीय परिषद स्नातक प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के सदस्य डॉ0 नेपाल सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु प्राचार्य महोदय द्वारा एक निर्णायक मंडल का गठन किया गया। जिसमें महाविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री अनुपम रावत तथा राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री छत्र सिंह कठायत ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

निबंध प्रतियोगिता में कु0 मानसी बीएससी सेकंड सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, कु0 सलोनी बीए सेकंड सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा कु0 अंजली ने सेकंड सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही पोस्टर प्रतियोगिता में नितिन रावत बीएससी सेकंड सेमेस्टर में प्रथम स्थान तथा कु0 मानसी बीएससी सेकंड सेमेस्टर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी एवं विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!