कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 जून। नगर पंचायत गजा में कलश यात्रा के साथ सरस्वती विद्या मंदिर गजा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा घंडियाल मंदिर गजा में पूजा अर्चना करने के बाद ढोल नगाड़े के साथ सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण तक पहुंची ।

नगर पंचायत गजा में सभी नगरवासियों के सहयोग से इस भागवत कथा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कथावाचक आचार्य स्वयंवर प्रसाद उनियाल कथा का श्रवण करायेंगे। कलश यात्रा के बाद आज यजमान के रूप में पूर्व शिक्षक बचन सिंह खडवाल, पूर्व प्रधान गौंसारी मान सिंह चौहान के द्वारा पूजा की गई।

इस अवसर पर बचन सिंह खडवाल, मान सिंह चौहान, विनोद सिंह चौहान, सुनील सिंह चौहान,पूरण सिंह चौहान, श्रीमती पुष्पा खडवाल , सत्ये सिंह गुसाईं सहित दर्जनों महिलाएं व पुरुष कलश यात्रा व कथा श्रवण में शामिल हुए ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!