राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के बयान से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 जुलाई 2023। शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के अध्यक्ष श्री कुलदीप पंवार के नेतृत्व में भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा भारत के संविधान से इंडिया शब्द को हटाने सम्बन्धी बयान के प्रतिक्रिया स्वरूप कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सांसद नरेश बंसल का पुतला फूंका गया।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा एक ओर भाजपा सरकार के द्वारा डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया ,मेक इन इंडिया, शाइनिंग इंडिया जैसे नारे दिए गए हैं और दूसरी ओर उनके सांसद इस तरह की अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
कहा जब कांग्रेस और सहयोगी दलों द्वारा गठबंधन बनाया गया तब से भाजपा की रातों की नींद उड़ी हुई है भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो चुका है और देश के अंदर अराजकता और नफरत फ़ैलाने का काम किया जा रहा है। भारत का जनमानस भाजपा के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगा।
नफरत हारेगा ,मोहब्बत जीतेगी। ‌
विरोध प्रदर्शन करने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के अध्यक्ष कुलदीप पंवार , पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष साब सिंह सजवाण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मान सिंह रौतेला , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्योति भट्ट , आनंद सिंह बेलवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष श्री देवेंद्र नौडियाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती आशी रावत ,महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती दर्शनी रावत ,बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता उनियाल ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खुशीलाल ,युवा नेता लखबीर सिंह चौहान ,नवीन सेमवाल ,बलवीर कोहली निहाल सिंह नेगी, किशोर मंद्रवाल ,शंभू भंडारी , हिमांशु रावत, असद आलम, धनवीर कलूडा , राजू शर्मा, घनश्याम सिंह पवार आदि कांग्रेसजन सम्मिलित हुए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!