टिहरी-शिवपुरी के पास मोटरसाईकल खाई में गिरी 1 की मौत 2 घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 जुलाई 2023। आज 07 जुलाई 2023 को प्रातः लगभग 01:00 बजे पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि शिवपुरी के पास एक मोटरसाईकल खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बाइक (UP 72 BD 6475) पर तीन व्यक्ति विश्वास प्रताप सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष, अपूर्व सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष, आकाश उपाध्याय पुत्र राजू उपाध्याय निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष सवार थे। जो ऋषिकेश से श्रीकेदारनाथ दर्शन हेतु जा रहे थे व रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।
वाहन में सवार 03 लोगों में से 01व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व 02 व्यक्ति घायल घायल हो गए ।SDRF टीम द्वारा सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया ।इस दुर्घटना में विश्वास प्रताप सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष व अपूर्व सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष घायल हो गए। जबकि आकाश उपाध्याय पुत्र राजू उपाध्याय निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी। मृतक के शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!