Ad image

किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे जंगली जानवर और आवारा पशु

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

खेती की सुरक्षा के उपाय न करने पर किसानों ने दी चुनाव से दूर रहने की दी चेतावनी

नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के काश्तकार इन दिनों जंगली जानवरों और आवारा पशुओं से खासे परेशान है। जंगली जानवर फसलों और नगदी सब्जियों के दुश्मन बने हुए है। दिन के समय बंदर, आवारा पशु और रात को जंगली सूअर झुंड में खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। हताश और परेशान किसान खेती की सुरक्षा उपाय करने की मांग को लेकर समाज सेवक सुशील बहुगुणा के पास आये जिस मांग को लेकर जिलाधिकारी दरबार में पहुंचे। कहा यदि जल्द उन्हें समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो वे आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव से अलग रहेगे। डीएम मयूर दीक्षित ने काश्तकारों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि अगले छह माह के अंतर्गत सभी न्याय पंचायतों और प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक गौ सदन बनाने की व्यवस्था की जा रही। डीएफओ को बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निदेश दिए। रविवार को साबली गांव, जगधार, डारगी, बीड़, बमुंड और मखलोगी पट्टी के लोग 90 साल के गिरजा प्रसाद बहुगुणा के नेतृत्व में डीएम के जनता दरबार में पहुंचे। जगंली जानवरों और आवारा पशुओं से किसानों को होने वाली समस्या के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। काश्तकारों ने कहा कि वे हाड़तोड़ मेहनत कर धान, मंडुवा, झगौरा, कौणी, दाल का उत्पादन खेताें में कर रहे है। लेकिन जंगली जानवर और आवारा पशु खेताें में पहुंचकर फसल को रौंदने के साथ ही खुदबुर्द कर रहे है। जिस कारण क्षेत्र के किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे है।

शिष्टमंडल में विनोद सुयाल, धनीराम नौटियाल, विनोद बहुगुणा, प्रवीण बहुगुणा,मुकेश कोठारी, शिव प्रसाद बहुगुणा, संदीप बहुगुणा, अंकित कोठारी, जयकृष्ण कोठारी, राजेंद्र, उत्तम सिंह नेगी, विरेंद्र नेगी, उमादत्त कोठारी, शशिभूषण बहुगुणा व बृज मोहन बहुगुणा शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!