Ad image

अब्दुल अतीक प्रदेश सयुंक्त महामंत्री (गढ़वाल) के पद पर मनोनीत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 सितम्बर। प्रान्तीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा जी की संस्तुति पर प्रदेश संगठन की नवगठित कार्य कारिणी में टिहरी जनपद निवासी वरिष्ठ व अनुभवी निवर्तमान प्रदेश मंत्री श्री अब्दुल अतीक को पदोन्नत करते हुए प्रदेश सयुंक्त महामंत्री (गढ़वाल) के पद पर मनोनीत किया गया है।
साथ ही माया राम थपलियाल को जिला कोषाध्यक्ष मनोनयन पर टिहरी गढ़वाल जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कंडारी, जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल जिला ,कोटी व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप पंवार ,,नई टेहरी अध्यक्ष ज्योति डोभाल , बौराड़ी अध्यक्ष मेहताब गुनसोला, यमुनाघाटी के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह रावत भूपेंद्र नेगी, शिवराज सजवाण, दीपक राणा, सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं!
कोटी व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि प्रदेश, जिला नेतृत्व ने अनुभवी लोगो को तहरीर दी है जिससे संघठन में शक्ति मिलेगी, हमे टेहरी से हो रहे पलायन पर चर्चा करनी होगी, प्रति दिन शहर से लोग पलायन कर रहे है सरकार को पहाड़ो में छोटे लघु उधोग खोलने चाहिये, टेहरी झील को नई टेहरी से जोड़ना चाहिये।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!