बाइक दुर्घटना में एक की मौत एक सुरक्षित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 अक्टूबर। कुमालड़ा कद्दूखाल मार्ग पर एक बाइक गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा छिटक गया जो सुरक्षित है।
सूचना मिलते ही 108, राजस्व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्कयू कर शव को सड़क तक पहुंचाया। उक्त बाइक में दो ही लोग सवार थे।
इस दुर्घटना में ऋषभ सोलंकी उम्र 18 वर्ष पता कालोवाला देहरादून को हल्की चोटें आई हैं।
जबकि सत्यम कृशाली पुत्र बचन सिंह कृशाली उम्र 20 वर्ष निवासी कालोवाला देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!