Ad image

घनसाली में पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गयी

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने दिलायी राष्ट्रीय एकता की शपथ

(घनसाली से लोकेन्द्र जोशी जोशी की रिपोर्ट)

टिहरी गढ़वाल 31 अक्टूबर। घनसाली तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने उपस्थित जन समूह को राष्ट्रिय एकता की शपथ दिलाई गई। प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा शपथ पूर्वक कहा गाया कि ,”मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि, मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा, और अपने देश वासियों के बीच भी यह संदेश फैलाना का भरसक प्रयत्न करूंगा। कहा गया कि,मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे, सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवम कार्यों द्वारा सम्भव बनाया जा सका। कहा कि अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।”

इस मौके पर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा, कि एक लोक सेवक को राष्ट्र हित में अपनी निष्पक्ष सेवाएं जनता को प्रदान करनी चाहिए। तथा किसी भी नागरिक के साथ, जाति, धर्म, लिंग तथा क्षेत्र वाद की भावना से प्रेरित होकर कार्य नहीं करना चाहिए।

उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को स्मरण करते हुए कहा कि, पटेल देश के ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी रहे जिनके द्वारा आजादी से पूर्व और आजादी के बाद भी अखंड और मजबूत भारत का सपना लेकर आजीवन संघर्ष किया गया और उनके मजबूत इरादों से विभिन्न रियासतों में बंटा भारत, आज अखण्ड भारत के हम स्वतंत्र नागरिक के रूप में जीने का अधिकार मिला। वे मजबूत राष्ट्र और विशाल भारत की स्थापना के स्तम्भ रहे। अब देश को आंतरिक और बाह्य खतरों से सुरक्षा प्रदान करने की राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है ।
इस अवसर पर तहसीलदार महेशा शाह, तहसीलकर्मी, अधिवकतगण तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपास्थित रहे।
इसके आलावा घनसाली एवम बालगंगा ताहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्कूल कालेज सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता और सद्भभावना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्र छात्राओं, शिक्षकों कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होकर सरादर पटेल की जयंती पर उन्हे नमन कर याद किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!