Ad image

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत निकायों की मिट्टी पहुंची टिहरी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 अक्टूबर। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद टिहरी गढ़वाल की समस्त नगर निकायों द्वारा मिट्टी कलश यात्रा नगर पालिका परिषद टिहरी के कार्यालय में लाई गईं । 

नगर पालिका परिषद टिहरी के त्रिहरि सिनेमा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी  के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल द्वारा मेरी माटी मेरा देश की शपथ दिलाई गई। 

कार्यक्रम में पालिका के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु उपस्थित हुए। इसके साथ ही विकासखंड जौनपुर, थोलधार, प्रताप नगर, नरेंद्र नगर, देवप्रयाग,  भिलंगना  के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद टिहरी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा कृषाली, नगर पंचायत कीर्ति नगर की अध्यक्ष श्रीमती आशी जाखी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेश नौटियाल, महामंत्री श्री उदय रावत,  सभासद श्री विजय कठैत, सभासद उर्मिला राणा, भारतीय सेना के सेवानिवृत्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भूतपूर्व सैनिक सहित सभी गणमान्य प्रतिनिधि, पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री एच एस रौतेला जनपद की अन्य निकायों के अधिशासी अधिकारी, श्री राजेंद्र सिंह सजवान, श्री अनिल पंत, श्री सुशील बहुगुणा,श्री कुलदीप नैथानी सहित पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!