भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का गजा में भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गजा, डी.पी. उनियाल

टिहरी गढ़वाल 17 सितंबर 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट का गजा मंडल में जोरदार स्वागत किया गया। पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के गजा आगमन पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया, साथ ही उत्तराखंड आंदोलन की शहीद बेलमति चौहान स्मारक पर उन्होंने माल्यार्पण किया।

गजा बारातघर में आयोजित बैठक का शुभारंभ महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, नगर पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस बैठक में पार्टी के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करना है, क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और बूथ मैनेजमेंट से ही जीत हासिल की जा सकती है।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राजेश रावत ने किया, और इसमें जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती, मंडल अध्यक्ष संदीप रावत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा, गजा क्षेत्र की एक दर्जन ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने महेंद्र भट्ट को ज्ञापन सौंपा। इसमें भूमाफियाओं द्वारा जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त और सिविल भूमि पर कब्जे को रोकने की मांग की गई। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि भूमाफिया गांव के खेतों के रास्ते बंद कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को आवश्यक निर्देश जारी किए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!