Ad image

निदेशक समाज कल्याण उत्तराखंड आशीष भटगाई ने की समीक्षा बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 जनवरी, 2024। आज निदेशक समाज कल्याण उत्तराखंड आशीष भटगाई की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार नई टिहरी में जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग के कार्यों की भौतिक प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बायोमेट्रिक संतृप्तिकरण, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लक्षण की पूर्ति, इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट पर फोकस करने, सिटीजन इनफॉरमेशन बोर्ड चस्पा करने, समय से पेंशन वितरण करने, अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कर उचित अभिलेखीकरण करने, दिव्यांग शिविरों का नियमित आयोजन करने आदि सोशल मीडिया के माध्यम से जन सामान्य को योजनाओं का सरल भाषा में प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गये।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, एडीएसटीओ धारा सिंह सहित विभिन्न विभागों एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!