Ad image

38 साल की राजकीय सेवा पूरी कर नौटियाल को दी भावभीनी विदाई

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 29 फरवरी । सीडीओ देहरादून के वैयक्तिक सहायक महावीर प्रसाद नौटियाल को राजकीय सेवा पूर्ण करने पर विकास भवन में भावभीनी विदाई दी गई। करीब 38 साल की सेवा के बाद नौटियाल को अधिकारी-कर्मचारियों ने विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर सीडीओ झरना कमठान ने बताया कि नौटियाल कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और अपने कार्य क्षेत्र में पारंगत कार्मिक रहे। वहीं विदाई पर वैयक्तिक सहायक नौटियाल ने कहा कि यह क्षण सभी कार्मिकों के जीवन में आता है। कहा कि उन्होंने 1982 में जिला जज कोर्ट उत्तरकाशी से सेवा शुरू की थी। इसके बाद लोनिवि और बाद में विकास विभाग में उन्होंने अलग-अलग जनपद में सेवाएं दी।

इस मौके पर पीडी डीआरडीए विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, पुष्पा सेमवाल सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!