विविध न्यूज़

बाल वैज्ञानिकों ने किया गांवों का भ्रमण जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान की ली जानकारी

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 दिसम्बर। शहीद सोहनलाल राजकीय इंटर कॉलेज नागदेव पत्थल्ड के बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न गांव का भ्रमण किया और ग्रामीणों से जाना कि जंगली जानवरों द्वारा किस प्रकार फसलों को क्षति पहुंचाई जा रही है और उसकी रोकथाम किस प्रकार हो सकती है।
प्रखंड चंबा के अंतर्गत शहीद सोहनलाल सेमवाल राजकीय इंटर कॉलेज नागदेव पत्थल्ड के बाल वैज्ञानिकों ने बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत स्वाड़ी, कोटी, इंडवाल गांव, कुमार गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जाना कि बंदर, सूअर, भालू आदि जंगली जानवरों से फसलों का किस तरह नुकसान हो रहा है और उनकी रोकथाम के क्या उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जाना कि मानव व वन्य जीव संघर्ष की क्या स्थिति है।

बाल वैज्ञानिक शिवांग सकलानी, मानसी नकोटी, संजना सुयाल, शिवानी सुयाल ने ग्रामीणों के साथ बातचीत की और उन्हें जंगली जानवरों की रोकथाम के उपाय भी सुझाए। इस मौके पर उन्होंने फसलों और जंगली जानवरों से जुड़े आंकड़े भी जुटाए।

इस मौके पर परियोजना के मार्गदर्शक शिक्षक डॉ विजय किशोर बहुगुणा ने बताया कि बाल वैज्ञानिकों द्वारा उक्त अध्ययन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022-23 के अंतर्गत अपने पारितंत्र को स्वास्थ्य एवं समृद्धि के लिए समझना नामक मुख्य शीर्षक के अंतर्गत मानव पशु संघर्ष से स्थानीय पारितंत्र की छति एवं उसके उपाय उप शीर्षक के अंतर्गत किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पलायन के कारण गांव खाली होते जा रहे हैं। वन्य जीवों के आवास नष्ट होने के कारण उनका रुख गांव की ओर हो रहा है। जिस कारण स्थानीय पारितंत्र की क्षति को रोकना आवश्यक है, ताकि खेती के साथ मानव भी सुरक्षित रह सकें।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!