उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

कांग्रेस नेता बरफ चंद रमोला छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 जून 2025 । प्रतापनगर ब्लॉक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष बरफ चंद रमोला को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के चलते छह वर्षों के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। यह निर्णय जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा द्वारा लिया गया।

राकेश राणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी की रीति-नीति के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कार्यकर्ता हो या पदाधिकारी। उन्होंने कहा, “जो भी पार्टी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी अपने अधिकृत प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी और सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे केवल अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में ही काम करें।

यह कार्रवाई कांग्रेस पार्टी की आंतरिक अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखने और एकजुटता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!