विविध न्यूज़

31 मई: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विशेष

Please click to share News

खबर को सुनें

डॉ सुरेन्द्र सेमल्टी 

गढ़ निनाद न्यूज़* 31 मई 2020

जो करता है धूम्रपान, बच नहीं पाती उसकी जान ।

तन बन जाता है रोगों  का घर,तब पछताता है वह नर।

पीकर तंबाकू बीड़ी सिगरेट,भरते रोगों से अपना पेट।

धुंआ निकालते मुंह से जब, फैलता प्रदूषण उससे तब।

औरों को भी लगता जहर, भोगते दुख तब गांव शहर।

बच्चे बूढ़े महिला सब,इनसे बच नहीं पाते तब।

युवा दिखता मानो हो बूढ़ा, जीवन का बन जाता कूड़ा।

पहले तक परवाह न करते, अल्प मृत्यु तब यह हैं मरते।

कुछ तंबाकू मौज से खाते, चट पट यमराज के घर जाते।

किसी की राय नहीं मानते,उसे उल्टा बेवकूफ जानते।

जो सुरती खैनी खाते हर पल, आंतें उनकी जाती हैं गल।

होता मुँह गले पेट का कैंसर,तब जाकर आंख खोलता है नर।

तब तक देर बहुत हो जाती,फिर बात कुछ बन नहीं पाती।

संकल्प करें अब छोड़ दिया है,भूलबस इसे आज तक पिया है।

इसको छुएंगे नहीं अब हाथ, पूरी समझ गए हैं बात। 

करेंगे विश्व में प्रचार, एक बार नहीं बारंबार।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!