Ad image

कमान्द थौलधार में मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, युवाओं में उमंग और उत्साह का माहौल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

मुख्य अतिथि श्रीमती शैलबाला ममगाईं ने युवाओं को दी खेल भावना से आगे बढ़ने की प्रेरणा

टिहरी गढ़वाल 7 जून 2025 । भागीरथी क्रिकेट क्लब, कमान्द द्वारा आयोजित दो दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। इस आयोजन ने न केवल खेल प्रेमियों को एक मंच प्रदान किया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भाईचारे, उत्साह और खेल भावना का एक अद्वितीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय रीजनल पार्टी उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शैलबाला ममगाईं रहीं, जिनका स्वागत श्रीमती बुद्धा देवी एवं श्रीमती इंदिरा कठैत द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा —
“यह टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और एकजुटता का उत्सव है। खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क और ईमानदारी जैसे जीवन मूल्यों को सिखाते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में हमारे गाँव से भी कोई विराट कोहली या महेंद्र सिंह धोनी निकल सकता है। उन्होंने आयोजकों को सीमित संसाधनों में भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों से खेल भावना को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और खेलप्रेमी मौजूद रहे, जिनमें विशेष रूप से श्री बालम अधिकारी, शीशपाल अधिकारी, प्रदीप भंडारी, संदीप राणा, विनेश मंगरवाल, अशुतोष डोभाल, अमन भट्ट, जयवीर, दलवीर, अरविंद, सुमेर, विकास, मनोज, अजीत, अमित, निर्मल राणा, राजेंद्र रांगड़, महादेव रतूड़ी, विजय महर , इंदिरा कठैत समेत अनेक सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!