Ad image

आजादी के अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को किया गया श्रद्धापूर्वक नमन: चंबा सुमन पार्क में दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें


शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण।*सुमन जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आयोजित की गई संगोष्ठी।
( रिपोर्ट- सो. ला. सकलानी’निशांत’
)

टिहरी गढ़वाल 25जुलाई 2024। टिहरी रियासत के अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीदेव सुमन जी की पुण्यतिथि पर चंबा स्मारक में भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई। सुबह से ही नगर वासी सुमन पार्क में एकत्रित होकर के अपने-अपने अंदाज में महान बलिदानी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते रहे।
प्रातः 10:00 बजे शहर के गणमान्य व्यक्ति समाजसेवी व्यापारी तथा जन सरोकार से वास्ता रखने वाले लोग एकत्रित हुए और कार्यक्रम अनुसार श्रीदेव सुमन जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और पुष्पांजलि देकर उन्हें स्मरण किया गया। विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक और संचालक साहित्यकार सोमवारी लाल सकलानी’निशांत’ ने सुमन जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विस्तार पूर्वक उनके आदर्श बलिदान की गाथा प्रस्तुत की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सूरज राणा ने सुमन जी के बलिदान को ऐतिहासिक बताते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूर्व जेष्ठ प्रमुख साब सिंह सज्वाण ने उनके बताये मार्ग पर चलने का जिक्र किया। मंडल अध्यक्ष संदीप रावत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री देव सुमन जी को महान बलिदानी कर संबोधित किया तथा ज्येष्ठ प्रमुख साहब सिंह सज्वाण ने विश्व का महानतम बलिदानी कहा। सभासद शक्ति जोशी ने सुमन जी को रियासत के अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाला योद्धा बताया। वहीं कीर्ति सिंह बिष्ट ने राजतंत्र की बुराइयों का अंत करने में उनके योगदान पर अपनी बात रखी। पूर्व समाज सेवी डॉ. हरिकृष्ण भट्ट ने सुमन जी के महाराजा साहब से की गई विनय की बात कही तो तो अनीता भट्ट के द्वारा सुमन जी के बलिदान पर प्रकाश डाला। पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक इंद्र सिंह नेगी ने सुमन जी को महान क्रांतिकारी बताया जिन्होंने अहिंसात्मक आंदोलन के द्वारा रियासत में प्रजातंत्र की नींव रखी। अनेक वक्ताओं ने अपने विचारों से सुमन जी को स्मरण किया।
इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विक्रम पंवार, जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, सोहन वीर सज्वाण, सुनैना शाह,सुमन के भतीजे जगन्नयन बडोनी और उनकी धर्मपत्नी,वचन सिंह गुसाईं,बिशन सिंह भंडारी, बचनलाल, नीरज खत्री, गौरव गुसाईं दरम्यान सिंह नेगी, हरि सिंह मखलोगा,वरिष्ठ पत्रकार रघुभाई जड़धारी, संदीप बेलवाल, राजेश्वर प्रसाद बडोनी आदि बड़ी संख्या में लोगों को उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!