किरायेदार सत्यापन न कराने पर 11 मकान मालिकों का किया चालान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 अगस्त 2024: थाना लम्बगांव पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 11 मकान मालिकों के चालान काटे हैं। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल के आदेश पर और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में चलाया गया। अभियान के तहत लम्बगांव बाजार, कन्डियाल गांव, भैंतलाखाल, और ओखलाखाल क्षेत्रों में थानाध्यक्ष लम्बगांव के नेतृत्व में पुलिस की 04 टीमों द्वारा करीब 100 मकान मालिकों के किरायेदारों के सत्यापन की जांच की गई।

इस दौरान 11 मकान मालिकों द्वारा किराएदार सत्यापन न करवाए जाने पर उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत कुल एक लाख दस हजार रुपये की राशि के चालान किए गए। यह अभियान पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया था।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!