मुयालगांव में बहे पुल के स्थान पर लगे बैली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही हुई शुरू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

जिलाधिकारी के निर्देशन में बैली ब्रिज को 48 घंटे में किया तैयार

टिहरी गढ़वाल 04 अगस्त, 2024। एस.एच.15 घनसाली (चिरबटिया-तिलवाडा मोटर मार्ग) मुयालगांव में बहे पुल के स्थान पर लगे बैली ब्रिज से मोटर वाहनों की आवाजाही हुई शुरू।

घनसाली तहसील क्षेत्रांतर्गत 31 जुलाई, 2024 को देर रात्रि हुई अतिवृष्टि/बादल फटने से जखन्याली-मुयाल गांव में काफी नुकसान हुआ। जहां एक दुकान के बह जाने से मलवे में दबकर तीन लोगों की मौत हुई। वहीं एस.एच.15 घनसाली (चिरबटिया-तिलवाडा मोटर मार्ग) मुयालगांव में पुल बह गया था। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के निर्देशन और जिलाधिकारी की देख-रेख में 18 मीटर लंबा बैली ब्रिज पुल बनकर तैयार हो गया है।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग घनसाली दिनेश नोटियाल ने बताया कि बैली ब्रिज में लोड टेस्टिंग करने के बाद मोटर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि बैली ब्रिज 25 एमटी क्षमता का है तथा भारी वाहनों के लिए सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में बैली ब्रिज को 48 घंटे में तैयार किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!