आपदाउत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

डीएम के मार्गदर्शन में चिफलटी में आपदा प्रभावित परिवारों को जरूरी घरेलू सामान किया वितरित

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के मार्गदर्शन में कल शुक्रवार को ग्राम चिफलटी में आपदा प्रभावित परिवारों को जरूरी घरेलू सामान वितरित किया गया।

इस घरेलू सामान में 04 तिरपाल, 8 कम्बल, 8 हाईजिन किट (5 बॉडी शॉप, 05 लांड्री शॉप, 01 नारियल तेल(100 एमएल), 4 टूथपेस्ट(500 ग्राम) 4 टूथब्रश, 18 सैनिटरी नेपकिन, 2 मेन्स सेविंग रेजर), 5 बर्तन किट, 5 बाल्टी, 5 जग, 8 सेट साबुन, 9 महिला गाउन शामिल है।
वहीं कुकिंग किट में 2 पतीले, 3 बड़े डोंगे, 1 नॉन स्टिक फ्राई पैन, 3 प्लेट, 1 चाकू के साथ ही चम्मच, कप शामिल हैं।
आपदा प्रभावित जिनको समान वितरित किया गया, उनमें नीलम देवी पत्नी स्व. सुरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह पुत्र इंद्र सिंह व सोबन सिंह पुत्र उत्तम सिंह ग्राम ग्वांली डांडा तथा वीर सिंह पुत्र फागु सिंह व हरेंद्र सिंह पुत्र बीर सिंह ग्राम चिफलटी शामिल हैं।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!