Ad image

570 ग्राम अवैध चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 29 अक्टूबर 2024। टिहरी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। 28 अक्टूबर 2024 को थाना कैम्पटी पुलिस ने अगलाड पुल के पास से चरस तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के बैग से 570 ग्राम अवैध चरस बरामद की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित कुमार (19 वर्ष) पुत्र रमेश लाल, निवासी ग्राम छमरोटा, पोस्ट भंखोली, थाना पुरोला, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ थाना कैम्पटी में मुकदमा संख्या 27/2024 के तहत धारा 8/20 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। दस्तावेजी कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष कैंपटी विनोद कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, सहायक उपनिरीक्षक आनंद सिंह रावत, हेड कांस्टेबल अकबर अली, कांस्टेबल सूर्यकांत शामिल रहे।

टिहरी पुलिस ने नशे के विरुद्ध इस प्रकार के अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है, ताकि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!