Ad image

पिपलडाली में बिजली उपभोक्ता शिविर, 12 से अधिक शिकायतों का मौके पर समाधान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी, घनसाली और जाखणीधार के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) द्वारा पिपलडाली बाजार में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली सेवा और गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें सुनी गईं। कुल 12 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए बिजली विभाग को नोटिस दिया गया।

शिविर में पेटव गांव के केवलराम पेटवाल, चौंरी की बिक्रादेवी, सूंठधार की रुक्मणी देवी, चाह के उत्तम सिंह, अनेठी के राजकुमार समेत अन्य उपभोक्ताओं ने ज्यादा बिजली बिल, खराब मीटर, झूलती तारों से खतरा, समय पर पेड़ों की लोपिंग-चॉपिंग न होने, और बिल जमा करने के लिए बिल बुक ट्रांसफर जैसी समस्याएं उठाईं। मंच के न्यायिक सदस्य कीर्ति प्रसाद भट्ट, तकनीकी सदस्य भूपेंद्र कनेरी, और उपभोक्ता सदस्य संतोष भट्ट ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी।

शिविर में मौजूद अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करते हुए विभाग को निर्देश दिया कि समय पर बिल देने और सेवा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जाए। उपभोक्ताओं को एसएमएस और अन्य सुविधाजनक माध्यम से बिल जारी करने की हिदायत दी गई।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता टिहरी अमित आनंद, एसडीओ नई टिहरी रूपक आर्य, एसडीओ घनसाली आदिति सैनी, जेई अनुराग नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, प्रदीप भट्ट और क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्तम सिंह नेगी सहित विभिन्न गांवों से आए बिजली उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!