पुलिस मृतक आश्रितों को मिले नियुक्ति पत्र

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 फरवरी 2025। आज प्रदेश भर में 89 मृतक आश्रित अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें से 20 अभ्यर्थियों ने टिहरी गढ़वाल जनपद में आमद कराई।

टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय के सभागार में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन्हें जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मृतक पुलिस कर्मियों के योगदान को भी याद किया और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नवनियुक्त आरक्षियों का 30 दिवसीय प्रारंभिक परिचयात्मक प्रशिक्षण (JTC) रिजर्व पुलिस लाइन, चंबा में आयोजित किया जाएगा, जहां वे अपने कर्तव्यों और दायित्वों की बारीकियों से परिचित होंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!