उत्तराखंडकारोबार / रोजगारविविध न्यूज़

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नई टिहरी इकाई के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न, भगवान सिंह रावत बने अध्यक्ष

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई टिहरी इकाई की कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव प्रक्रिया का आयोजन चुनाव पर्यवेक्षक अब्दुल अतीक, प्रदेश संयुक्त महामंत्री की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 276 मतदाताओं में से 254 ने मतदान किया। मतगणना पर्यवेक्षक दिनेश डोभाल, प्रदेश उपाध्यक्ष की मौजूदगी में मतगणना संपन्न हुई, जिसमें 6 मत अवैध पाए गए।

अध्यक्ष पद के लिए भगवान सिंह रावत को 157 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हुक्म सिंह रावत को 91 मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी कुलदीप चौहान ने सह चुनाव अधिकारी विजय रावत एवं प्रशांत विजलवाण की उपस्थिति में भगवान सिंह रावत को 66 मतों से विजयी घोषित किया। महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण मनोज चमोली को महामंत्री एवं विक्रम सिंह चौहान को निर्विरोध कोषाध्यक्ष घोषित किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

चुनाव पर्यवेक्षकों एवं अधिकारियों ने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए सभी व्यापारी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री अब्दुल अतीक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश डोभाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश जुयाल, जिला कोषाध्यक्ष माया राम थपलियाल, स्वयं बर सिंह चौहान, निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति डोभाल, निवर्तमान महामंत्री अजय गुप्ता सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!