टिहरी: राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 अप्रैल 2025। राज्य स्तरीय फुटबॉल ओपन पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, गढ़वाल मंडल विकास निगम के आशीष कठेत, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर दीपक कोठियाल उपस्थित रहे।

पहले मैच में नॉर्थर्न कमांड ने महादेव एफ.सी. को 5-0 से हराया। अर्जुन रावत और अजय कंडारी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
दूसरे मैच में यमकेश्वर ने न्यू दरबार को 4-0 से हराया। अतुल शाह ने चार गोल दागकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

कल एक नॉकआउट मैच और क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!