खतरनाक स्थानों पर सेल्फी से बचें, सुरक्षा को प्राथमिकता दें: डीएम टिहरी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । डीएम टिहरी नितिका खंडेलवाल ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे सेल्फी लेते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखें।

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के साथ सेल्फी लेना और उसे विभिन्न प्लेटफॉर्म पर साझा करना आज एक लोकप्रिय चलन बन चुका है। हालांकि, इस उत्साह में कई बार लोग अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज कर खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने का जोखिम उठाते हैं, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

हाल के वर्षों में ऊंची चट्टानों, प्रतिबंधित क्षेत्रों, रेलवे ट्रैक, जलप्रपातों, नदियों, तालाबों, खतरनाक पहाड़ियों, जंगली जानवरों के सामने, ऊंची इमारतों, पुलों, चलते वाहनों या वाहन की सनरूफ से सेल्फी लेने के प्रयास में कई दुर्घटनाएं और दुखद हादसे सामने आए हैं, जिनमें लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल ने जनसामान्य को खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने से रोकने, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा उपाय लागू करने और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें, जिसमें चेतावनी बोर्ड लगाना, सोशल मीडिया अभियान चलाना, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना और स्थानीय समुदायों को शिक्षित करना शामिल है। जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे सेल्फी लेते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखें। ‘‘सुरक्षा पहले, सेल्फी बाद में’’ के मूल मंत्र को अपनाकर हम सब मिलकर इन दुखद घटनाओं को रोक सकते हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!