ब्रेकिंग: सेना के जवान की नदी में डूबने से मौत शव बरामद: जोशीमठ में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई कार सवार महिला की मौत

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उधमसिंह नगर/चमोली 23 जून । उधमसिंह के गूलरभोज क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के जवान की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। क्षेत्राधिकारी बाजपुर द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि गूलरभोज क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति नदी में डूब गया है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट रुद्रपुर से उपनिरीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टीम द्वारा घटनास्थल पर देर रात तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा और नदी का तेज बहाव सर्चिंग में बाधा बना। आज 23 जून की सुबह पुनः सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया, जिसमें SDRF को सफलता मिली और डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

डूबे व्यक्ति की पहचान हिमांशु मिश्रा पुत्र श्री रामकुमार, निवासी बेंगलुरु (कर्नाटक) के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना की आर्मी सप्लाई कोर में तैनात थे और वर्तमान में हल्द्वानी में सेवाएं दे रहे थे।

जोशीमठ में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई कार सवार महिला

उधर चमोली जनपद के जोशीमठ क्षेत्र के पातालगंगा में 23 जून 2025 को एक यात्री वाहन पर पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिरने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से निरीक्षक श्री कर्ण सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर SDRF व जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि एक बलेनो कार (HR-22T-5713) पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई थी, जिसमें तीन लोग सवार थे।

संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक पुरुष (अंकित) और एक बच्ची (ख्वाहिश, 10 वर्ष) को घायल अवस्था में कार से सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जबकि महिला शिल्पा (36 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतका का शव निकालकर कानूनी कार्रवाई हेतु जिला पुलिस को सौंपा गया।

घायलों की पहचान इस प्रकार की गई:

  1. अंकित, पुत्र श्री बजरंग लाल, निवासी फतेहाबाद, हरियाणा
  2. ख्वाहिश, उम्र 10 वर्ष

मृतका: शिल्पा, उम्र 36 वर्ष

एसडीआरएफ द्वारा घटनास्थलों पर तत्परता और कुशलता से किए गए सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना की जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!