Ad image

नई टिहरी में पर्यावरण संरक्षण पर वाद-विवाद और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 19 जून 2025 । माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक वाद-विवाद, भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी और महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि श्री आलोक राम त्रिपाठी ने जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नालसा की “आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता योजना 2010” के बारे में भी जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न गंभीर पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए और उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में एम.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी मनिका राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान एम.एस.सी. चौथे सेमेस्टर की कुमारी सलोनी गैरोला और तृतीय स्थान शोध छात्र वीरेंद्र सिंह ने प्राप्त किया।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मिंया, महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर, कर्मचारी, और छात्र-छात्राएं, जिनमें अमन चमोली, आयशा, निकिता, काजल, प्रियंक और प्राधिकरण के अधिकार मित्र शामिल थे, उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!