एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 जून 2025 । जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 20 जून, 2025 को एन.डी.पी.एस. एक्ट 1985 के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में अवैध मादक पदार्थों की खेती के उन्मूलन और नशामुक्त अभियान की समीक्षा की गई।अपर जिलाधिकारी ने तहसीलों और पुलिस को संयुक्त छापेमारी के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि 31 मई से 17 जून तक शिक्षण संस्थानों के आसपास छापेमारी में 73 चालान कर 7,300 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। एएनटीएफ ने 41 जागरूकता गोष्ठियां आयोजित कीं और मुनिकीरेती थाने में एक अभियोग दर्ज कर 8 इंजेक्शन मादक पदार्थ जब्त किए।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मई में 46 छापों में 11 अभियोग दर्ज किए गए और 155 लीटर शराब जब्त की गई। वन विभाग ने मादक पदार्थों की खेती का कोई मामला न होने की जानकारी दी। आईबी ने क्यारी, नगुण पट्टी, चापड़ा में अवैध खेती की सूचना दी, जिस पर छापेमारी के निर्देश दिए गए।

मनोवैज्ञानिक डॉ. रीना सिंह ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत काउंसलिंग, नुक्कड़ नाटक, रैली, चित्रकला प्रतियोगिता और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला चिकित्सालय और आईटीआई में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दुकानों पर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मादक पदार्थ बेचने पर प्रतिबंध के बोर्ड लगाए गए।

बैठक में क्षय रोग अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, वन विभाग, आईबी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!