ब्रेकिंग न्यूज| घनसाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: पेड़ गिरने से दो स्कूली बच्चों की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 जुलाई 2025। तहसील घनसाली के पिलखी नैल क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट रहे दो मासूम बच्चों की जान एक पेड़ गिरने से चली गई।

मरने वाले बच्चों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1️⃣ आरभ बिष्ट (पुत्र दरमियान सिंह)
👉 उम्र: 16 वर्ष
👉 ग्राम: नैल, पिलखी
👉 कक्षा: 10वीं
👉 विद्यालय: GIC घुमेटीधार

2️⃣ मानसी (पुत्री ईश्वर सिंह)
👉 उम्र: 14 वर्ष
👉 ग्राम: नैल, पिलखी
👉 कक्षा: 9वीं
👉 विद्यालय: GIC घुमेटीधार

बताया जा रहा है कि दोनों छात्र-छात्राएं स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों में हादसे के बाद गहरा शोक व्याप्त है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम पोस्टमार्टम (PM) के लिए पिलखी से घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।

🙏 ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!