Ad image

डीएम टिहरी ने चंबा ब्लॉक के मतदान केंद्रों का किया दौरा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 28 जुलाई 2025। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) टिहरी गढ़वाल श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जनपद के चंबा विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

नितिका खंडेलवाल जिलाधिकारी टिहरी

निरीक्षण के दौरान डीएम खंडेलवाल ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और मतदान प्रक्रिया की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिखौलगांव (बूथ संख्या 95), मनियार, गुल्डी (बूथ संख्या 97), देवताधार (बूथ संख्या 105, 106, 107), ग्राम पंचायत कोटिगाड़ (बूथ संख्या 29), प्राथमिक विद्यालय बांगासुधार – उदयकोट (बूथ संख्या 21) और राजकीय जूनियर विद्यालय जुगड़गांव (तंगला) के मतदान केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और निष्पक्ष रूप से संचालित होती पाई गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री आयुष अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!