Ad image

टिहरी झील में सेफ्टी ऑडिट, 204 खराब लाइफ जैकेट किए गए डिस्मेंटल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 05 जुलाई, 2025। जिलाधिकारी एवं सीईओ टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के निर्देश पर 4 जुलाई को टिहरी झील स्थित कोटी कॉलोनी और सिराई फ्लोटिंग हट्स पर सेफ्टी ऑडिट किया गया।

सेफ्टी ऑडिट समिति ने बोटिंग प्वाइंट पर लाइफ जैकेट, बनाना राइड, फ्लोटर, पैरासेलिंग गियर, हार्नेस और रस्सियों की जांच की। निरीक्षण के दौरान 204 खराब लाइफ जैकेटों को पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल डिस्मेंटल किया गया।

समिति ने बोट ऑपरेटरों और स्वामियों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर समिति सदस्य जसपाल चौहान (वरिष्ठ साहसिक खेल अधिकारी), नायब तहसीलदार धर्मवीर, एसएचओ अजय कुमार, चौकी प्रभारी कमल कुमार, बोट यूनियन अध्यक्ष मनीष रावत, टाडा प्रतिनिधि नवीन नेगी, दर्शन पंवार सहित अन्य बोट स्वामी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!