ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨टिहरी गढ़वाल में बर्ड फ्लू से बचाव के लिए सतर्कता बढ़ी, यूपी से पोल्ट्री उत्पादों पर 2 हफ्ते का प्रतिबंध

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बर्ड फ्लू (H5N1) के मामले सामने आने के बाद जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने विशेष सतर्कता के निर्देश जारी किए हैं।
आदेशानुसार, अगले 2 सप्ताह तक यूपी से टिहरी गढ़वाल में कुक्कुट पक्षी, अंडे, मांस और संबंधित उत्पादों के परिवहन पर रोक रहेगी।

मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. के. शर्मा ने बताया कि जिले में फिलहाल स्थिति सामान्य है और सभी जांच सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। पोल्ट्री फार्म संचालकों व उपभोक्ताओं से घबराने की आवश्यकता नहीं, बस मांस को पूरी तरह पकाकर ही सेवन करने की सलाह दी गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!