धराली आपदा राहत हेतु टिहरी के विद्यार्थियों की सराहनीय पहल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

विद्यार्थियों की सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण– आपदा राहत कोष में 70 हजार से अधिक धनराशि एकत्र

टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल के 12 विद्यार्थियों ने धराली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए 13 से 17 अगस्त तक हनुमान चौक, गीता भवन, नागराज मंदिर और चौहान वेडिंग प्वाइंट पर कैंप लगाकर कुल ₹70,135 की धनराशि एकत्र की।

आज विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल को यह राशि सौंपी और अनुरोध किया कि इसे आपदा प्रभावित बच्चों की पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराने में उपयोग किया जाए। जिलाधिकारी टिहरी ने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य से संपर्क कर इस पहल की जानकारी दी। दोनों जिलाधिकारियों ने विद्यार्थियों को पारदर्शी और उपयोगी खर्च का आश्वासन दिया।

इस मौके पर दिव्यांशु रावत, शिवम् रावत, सुजल रतूड़ी, निशांत चौहान, दीपक नेगी, साहिल कुमार, गणेश डिमरी, रोहित बेलवाल, नकुल तोमर, कार्तिक नेगी, राहुल नौटियाल और सार्थक मेहरा उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!