टिहरी गढ़वाल 14 सितंबर, 2026 । प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों के पांच सदस्यीय दल ने कलेक्ट्रेट सभागार, टिहरी में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
दल में प्रशिक्षु पीसीएस सहायक आयुक्त जीएसटी/राज्य कर विभाग पवन कुमार (दल प्रभारी), वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी डॉ. ज्योति बोहरा (अपर दल प्रभारी), पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गोविंद पांडे, सहायक नगर आयुक्त सुश्री सुनाक्षी रावत तथा सहायक आयुक्त जीएसटी/राज्य कर विभाग सुश्री नंदिनी तोमर, शामिल रहे।
पांच सदस्यीय प्रशिक्षु पीसीएस दल ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



