ग्राम पनेथ खतरे की जद में📌 विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रभावितों को तात्कालिक राहत सामग्री वितरित की

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड थौलधार के ग्राम पनेथ में भारी भूधंसाव के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। ग्रामीणों ने सुरक्षा के मद्देनज़र अपने घर खाली कर दिए हैं, क्योंकि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

आज प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने ग्राम पनेथ का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने तात्कालिक राहत के रूप में त्रिपाल, राशन किट, बरसाती, छाते आदि सामग्री वितरित की और ग्रामीणों को हिम्मत बंधाई।

विधायक नेगी ने उत्तराखंड सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि ग्राम पनेथ के प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक रूप से स्थायी विस्थापन किया जाए और उन्हें क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाए।

भूधंसाव से प्रभावित 6 परिवार—

  1. यशवंत सिंह पुत्र उमेद सिंह
  2. वीर सिंह पुत्र उम्मेद सिंह
  3. चतर सिंह पुत्र करन सिंह
  4. दीवान सिंह पुत्र करन सिंह
  5. हुकम सिंह पुत्र छोटा सिंह
  6. श्रीमती प्रमिला देवी पत्नी स्व. विजय सिंह

विधायक के साथ इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुंवर सिंह रावत, पूर्व प्रधान भरत सिंह रावत, कुंवर सिंह तड़ियाल, विनोद रावत, पूर्व प्रधान सुमेर सिंह राणा, कृपाल सिंह तड़ियाल, विक्रम सिंह राणा, यशवंत बिष्ट, शिव प्रसाद सेमवाल, प्रमिला देवी, महेश जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!