उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

डॉ. मोहनलाल उनियाल की जयंती मनाई

Please click to share News

खबर को सुनें

महिला दिवस पर महिलाओं का हुआ सम्मान

✍️ रिपोर्ट: सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’

टिहरी गढ़वाल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा ने स्व. डॉ. मोहनलाल उनियाल की जयंती आकाश लोक होटल सभागार में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. उनियाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मानसिंह रौतेला और ब्लॉक प्रमुख गीता डबराल ने डॉ. उनियाल के जीवन एवं योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, ज्योतिष, राजनीति और सामाजिक चिंतन में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। वे कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे, लेकिन उनकी पहचान मुख्यतः एक सफल चिकित्सक और समाजसेवी के रूप में रही। हजारों रोगियों को उन्होंने नई जिंदगी दी। गीता का गढ़वाली अनुवाद कर उन्होंने साहित्य में भी योगदान दिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साब सिंह सज्वाण, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पीयूष उनियाल, सूरज राणा और सुमन रमोला ने आयोजन में सहयोग दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोबन सिंह नेगी, पूर्व जेष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, वरिष्ठ नेता त्रिलोक सिंह सज्वाण, गीता नेगी और शिब्बी भंडारी ने उन्हें एक आदर्श पुरुष के रूप में स्मरण किया।

डॉ. उनियाल के सुपुत्र सुरेंद्र मोहन उनियाल और राकेश मोहन उनियाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों और वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मानसिंह रौतेला ने कहा कि “स्व. मोहनलाल उनियाल जैसे लोगों की वैचारिकता आज भी हमारे लिए प्रेरणा है। विचारधारा से कभी समझौता नहीं होना चाहिए।” त्रिलोक सिंह सज्वाण ने राजनीति में फैलते झूठ की आलोचना की, जबकि सूरज राणा ने चंबा के विकास में आई बाधाओं पर चिंता जताई। सुमन रमोला ने महिला शक्ति के कांग्रेस में योगदान को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में जन कवि सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ ने अपनी कविताओं के माध्यम से डॉ. उनियाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें आयुर्वेदाचार्य, ज्योतिषविद्, कवि और समाजसेवी के रूप में याद किया।

इस अवसर पर नरेंद्र सिंह सज्वाण, मनोहरी लाल डबराल, बचन लाल, पी.डी. थपलियाल, गुरु प्रसाद उनियाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!